Breaking News

राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई ने CM नीतीश पर फिर कसा तंज

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और RJD MLC सुनील कुमार सिंह एकबार फिर चर्चा में है। बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एकबार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा निशाना साधा है। सुनील कुमार सिंह ने बग़ैर नाम लिए मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक पोस्ट डाला है, जो काफी चर्चा में हैं। इस पोस्ट में सुनील कुमार सिंह ने किसी का नाम लिए बग़ैर ही नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधे-कृष्ण से की है। आरजेडी एमएलसी ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ सीएम नीतीश के गले मिलने की तस्वीर पर ये कमेंट किया है।

आरजेडी MLC सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। बिस्कोमान अध्यक्ष ने लिखा है कि थोड़े ही न राधे-कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं। यह यदा-कदा पटना की सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.