Breaking News

तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, ‘डर गई है और इनको कोई पूछता भी नहीं’…

पटना: बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी विपक्षी गठबंधन की एकता को देखकर डर गई है और इसलिए बिहार सरकार को लेकर तरह-तरह की बातें कर रही है.

बिहार में महागठबंधन सरकार के अंदर सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है, इस सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा के लोग तो कहते हैं कि अब बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं रहेगी, उन्होंने साफ-साफ कहा कि भाजपा के लोगों से पूछिए कि आम आदमी उनके बारे में क्या सोचता है?

तेजप्रताप ने कहा कि देश की जनता ने सोच लिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को गद्दी से बाहर करना है. निश्चित तौर पर यही कारण है कि भाजपा के लोग बेचैन हैं और कहीं ना कहीं बिहार की सरकार को लेकर कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं जो कहीं से भी ठीक नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.