BIHARBreaking NewsSTATE

कोटा से बेटे को बिहार ले आए BJP MLA, तेजस्वी बोलें- नीतीश जी, कहां गई लॉकडाउन की मर्यादा?

बेटे को वहां से बिहार ले आए हैं। जबकि, उसी कोटा में पढ़ रहे बच्‍चों को वापस लाने के उत्‍तर प्रदेश (UP) सरकार के फैसले को गलत बताते हुए मुख्‍यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इस मामले पर राजनीति (Politics) गरमा गई है। विपक्ष (Opposition) ने सरकार पर दोहरी नीति (Duel Policy) का आरोप लगाया है। दूसरी ओर विधायक ने कहा है उन्‍होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

तेजस्‍वी यादव ने सीएम नीतीश पर किया हमला

इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) व राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री को तो लॉकडाउन के नियमों और उद्देश्यों का पाठ पढ़ाया जा रहा था, लेकिन दूसरी तरफ अपने समर्थक विधायक और वीआइपी (VIP) के बच्चों को वापस लाने की अनुमति दी गई।

पास देकर प्रभावशाली लोगों के बच्चों को बुलाया

तेजस्वी यादव ने कहा कि पास देकर प्रभावशाली लोगों के बच्चों को चुपचाप वापस बुलाया गया, लेकिन जब साधारण छात्रों और आम लोगों के बच्चों को बुलाने की बात आई तो मुख्यमंत्री मर्यादा और नियमों का हवाला देने लगे। इस मुद्दे पर तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट भी किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक के बेटे को गोपनीय तरीके से वापस लाने की अनुमति दी गई। बिहार में ऐसे अनेक वीआइपी और अधिकारियों को पास निर्गत किए गए।

सरकार पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप

तेजस्‍वी ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं, क्योंकि हम सत्ता में बैठे लोगों की दोहरी नीति से वाकिफ हैं। महामारी (Epidemic) और विपदा (Crisis) की घड़ी में भी ये लोग आम और खास का वर्गीकरण कर राजनीति कर रहे हैं। तेजस्वी ने पूछा कि गरीबों और मजदूरों के साथ अन्याय और बेरुखी क्यों?

पीके का सवाल- कहां गई लॉकडाउन की मर्यादा

इस मामले पर कभी नीतीश कुमार के करीबी व उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने ट्वीट किया है कि कोटा में फंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहकर अस्‍वीकार किया था कि ऐसा करने से लॉकडाउन की मर्यादा का उल्‍लंघन होगा। उन्हीं की सरकार ने एक बीजेपी विधायक को कोटा से अपने  बेटे को लाने के लिए विशेष अनुमति दी। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से सवाल किया है कि अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.