समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य के पति का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्टेज पर शराब की बोतल के साथ बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स पंचायत समिति सदस्य के पति नवीन शाह है।
नवीन साह ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर डांस का आयोजन करवाया था। इस कार्यक्रम में डांस के लिए बार-बालाओं को बुलाया गया था। आसपास के लोग भी इस कार्यक्रम में जुटे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नवीन साह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ ताजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वायरल वीडियो में आरोपी नवीन साह के हाथ में शराब की बोतल दिखाई दे रही है।
शराब के नशे में धुत था नवीन साह
नवीन शाह की पत्नी रामकली देवी मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हैं। कार्यक्रम के दौरान वह नशे में धुत था। वह स्टेज पर अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के गाने नशा शराब में होती तो नाचती बोतल पर लड़की के साथ डांस कर कर रहा है।
इस दौरान वह कई बार डांसर को सरेआम बांहों में भी भरता दिख रहा है। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि नवीन साह ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने घर के दरवाजे के पास ही बार-बालाओं के डांस का आयोजन कराया था।





Leave a Reply