बोकारो : बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आरक्षी अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा समेत वरीय पदाधिकारियों संग बैठक कर राहत कार्य, सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की । समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आदेश अनुसार आगामी 20 अप्रैल से लॉक डाउन से एसेंशियल कोमोडिटी को मुक्त किया जा रहा है ताकि आम लोगों को जरूरत के सामान आसानी से उपलब्ध हो सके। मालवाहक वाहनों में दो चालक और खलासी के अलावे किसी भी व्यक्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी ताकि वायरस के संक्रमण से आम लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने की योजना बनाकर सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने की पहल की जाएगी ताकि लोगों को जरूरत की चीजों को आसानी से प्रदान किया जा सके। आगामी 20 अप्रैल से कृषि तथा उद्योग क्षेत्र को लॉक डाउन से मुक्त किया जाएगा ताकि अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की पहल की जा सके साथी उद्योग तथा कृषि के माध्यम से आम लोगों की जरूरत की चीजें भी बाजार में उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि कृषि तथा उद्योग संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से संबंधित संस्थाओं को करना होगा अन्यथा उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो भी उद्योग आगामी 20 अप्रैल से खुलेंगे उनमें मजदूरों उपस्थिति उसी उद्योग के पास के क्षेत्रों के होंगे जो 1 किलोमीटर की दायरे में होंगे। बाहर से किसी भी मजदूर या कर्मी को उद्योग तथा कारखानों को चलाने हेतु अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मनरेगा कार्यों को जारी रखा जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सभी पदाधिकारी शक्ति से कराएं। जो भी व्यक्ति बिना मास्क के दाल भात केंद्रों पर आते हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करते हैं उन्हें भोजन नहीं प्रदान करें। मास्क/ गमछा/ रुमाल से मुंह ढंकना अनिवार्य है। अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिले में किसी प्रकार की सामुदायिक सहभागिता पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी साथ ही शादी, विवाह, त्यौहार जैसे सामुदायिक समारोह पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे ताकि लोगों को सोशल डिस्टेंस के तहत घरों में रखा जा सके। बैंकों में तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर अगर कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की पहल करें। अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी रमजान त्यौहार को देखते हुए संबंधित समाज के प्रबुद्ध लोगो के साथ बैठक कर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लोगों को घरों में ही त्यौहार मनाने की अपील करें।
उपायुक्त ने कहा कि जिला वासियों को संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन करें जिले के सभी सीमाओं पर पुलिस पूर्वक निगरानी रखें ताकि जिले में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करें तथा जिला से कोई भी व्यक्ति बाहर ना जा सके। 20 अप्रैल से सभी कार्यालय खोले जाएंगे अतः सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि कर्मियों को रोस्टर वाइज ड्यूटी आवंटित करने के साथ-साथ उनके लिए पर्याप्त संख्या में सैनिटाइजर, मास्क तथा हैंड ग्लव्स की व्यवस्था करेंगे। वही सभी कार्यालय प्रधान तथा थाना प्रभारियों को थर्मल स्कैनिंग मशीन प्रदान किया जाएगा ताकि वे क्षेत्रों में लोगों का औचक निरीक्षण कर उनके शरीर का तापमान की जांच कर सके। इसके अलावा कार्यालय में पहुंचने वाले कर्मियों का भी हर दिन थर्मल स्कैनिंग किया जाना चाहिए ताकि कोई भी संक्रमित आदमी कार्यालय में प्रवेश न कर सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से निवेदन किया कि जो भी पदाधिकारी तथा कर्मी कोविड-19 के ड्यूटी हेतु प्रतिनियुक्त किए गए हैं वह बाहर में किसी के द्वारा दिए गए खाना तथा भोजन को ना ग्रहण करें संभव हो तो अपने कार्य के दौरान अपना पानी तथा अपना भोजन साथ लेकर चलें। पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल से मालवाहक वाहनों को लॉक डाउन से मुक्त रखा जाएगा तथा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है जिले में जो भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करेंगे तथा घर से बाहर निकलते वक्त माक्स नहीं पहनेंगे उनके ऊपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि लोग सब्जी,दूध तथा दवा खरीदने के नाम पर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस पद कार्य जल्द से जल्द उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज करें ताकि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके । बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास श्री भगवान दास, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री , जिला आपदा प्रबन्धन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।



Leave a Reply