मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बागमती नदी में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूली बच्चों से भरी एक नाव नदी में डूब गई। हादसा गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी में हुआ है। नाव में 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। अब तक 20 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। 10 बच्चे अब भी गायब हैं।
गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बागमती में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। नाव पर 30 से ज्यादा बच्चे थे। बहाव तेज होने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं। सीएम के पहुंचने से पहले इस बड़े हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

हादसे की जानकारी लगते ही बच्चों के परिवार नदी के पास जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से 20 बच्चों को बाहर निकाला गया है।

10 से ज्यादा बच्चों की तलाश जारी है।





Leave a Reply