Breaking News

पति को छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

बांका में पति को छोड़कर पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई। पति ने रजौन थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। महिला रीता देवी (23) का प्रेमी सूरज झा (24) के साथ पिछले 3 महीने से अफेयर चल रहा था।

पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि हम अपने पति के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहीं, प्रेमी सूरज ने बताया कि मैं अपनी प्रेमिका के साथ रहूंगा। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए राजी हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पति बोला-6 शादियां कर चुकी है

पति पंचानंद यादव (30) ने बताया कि हमारी शादी 2021 में हुई थी। वो उसके साथ रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अब हम उसके साथ रहना नहीं चाहते है। मुझे धोखा देकर उसने शादी की है।

पंचानंद यादव ने आरोप लगाया कि उसे बच्चा नहीं होता था। इस वजह से इसने 6 लड़कों से शादी कर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद मुझसे शादी की। मुझे भी नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। धोखा देकर मुझसे शादी कर ली।

शादी के बाद पता चला कि यह शादीशुदा थी। जबकि महिला इन सब बातों से इनकार कर रही है। महिला का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। यह मेरी पहली शादी ही है।

कोर्ट के फैसले के बाद दोनों को छोड़ा जाएगा

थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति की ओर से अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। मामले में महिला के साथ साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.