Breaking News

बुधवार को इस विधि से करें भगवान गणेश को प्रसन्न, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Ganesh Ji Puja And Upay: हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। इनकी पूजा के बाद ही किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत होती है। मान्यता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए, उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। वैसे तो हर रोज गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, लेकिन बुधवार का दिन इनको प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। बुधवार के दिन व्रत रखकर पूजा करने से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। बुधवार के दिन इन उपायों को करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। चलिए जानते हैं भगवान गणेश को किस तरह प्रसन्न कर सकते हैं… 

गणेशजी को प्रसन्न करने के उपाय
गणेश जी को दूर्वा बहुत पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा की 5, 11 या 21 गांठे चढ़ाना शुभ होता है। ऐसे में बुधवार को दूर्वा घास गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं। 

बुधवार के दिन गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा के साथ चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से सभी दुख दूर होते हैं। बुधवार के दिन दान पुण्य से भी गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं, इसलिए बुधवार को हरी मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्तु दान करें। 

गणेश जी को मोदक अति प्रिय हैं। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बुधवार को एकदन्त दयावन्त को लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

यदि आपके कार्य में बार-बार बाधा आ रही है या फिर कोई काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है, तो भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.