वैशाली जिले के महनार गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने क्लास में बैठने की जगह न होने पर BEO (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) की गाड़ी तोड़ दी। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने शिक्षा पदाधिकारी की गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान महिला पुलिस और छात्राओं के बीच झड़प भी हो गई। एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई थी।

स्कूल में 21 सौ छात्राएं हैं, लेकिन स्कूल में बैठने की जगह सिर्फ 600 है। अबतक स्कूल में छात्राएं बहुत कम आती थीं, लेकिन शिक्षा विभाग के 75% उपस्थिति के आदेश और मॉनिटरिंग की वजह से उनकी संख्या बढ़ गई है। इस वजह से क्लासों में बैठने के लिए बेंच नहीं मिल पा रही है। इसकी शिकायत वे लगातार कर रही थीं, लेकिन किसी ने नहीं सुना।
तस्वीरों में देखिए छात्राओं का हंगामा…

छात्राओं ने शिक्षा पदाधिकारी की गाड़ी तोड़ी।


दरअसल, 75% अटेंडेंस नहीं रहने पर सरकार ने छात्रों को मिलने वाली सुविधा, जैसे- पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति और फॉर्म से वंचित कर दिया है। इसी से नाराज होकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
महनार गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि जब हम लोग स्कूल पढ़ने आते हैं तो यहां बैठने की व्यवस्था नहीं है। न डेस्क और न बेंच की व्यवस्था है। इस स्थिति में हम लोग पढ़ाई कैसे करेंगे। इसी को लेकर रोड जमकर हंगामा किया।
महनार गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा रोड जाम किए जाने सूचना मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मामले की जानकारी लेने स्कूल पहुंची थी। यहां छात्राओं ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। फिर एसडीओ नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।





Leave a Reply