Breaking News

पटना यूनिवर्सिटी में LLM, MEd, MD, PMIR कोर्स का अपडेट:पहले मेरिट लिस्ट के छात्रों के लिए नामांकन लेने का आज आखिरी मौका

पटना यूनिवर्सिटी में सत्र 2023-25 के लिए एलएलएम, एम.एड और पीएमआईआर कोर्स के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में अंकित हैं वैसे छात्रों के पास नामांकन करने का आज आखिरी मौका है। छात्र पटना विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाईट http://www.pup.ac.in पर जाकर लॉग इन कर मेरिट सूची देख सकते है।

क्या है प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट में अंकित छात्र आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते है। साथ ही उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी डॉक्युमेंट्स और भुगतान का प्रिन्टआउट निकाल कर संबंधित विभाग में जमा करना होगा। छात्रों के पास डॉक्युमेंट्स जमा करने का आज यानी की 12 सितंबर आखिरी मौका होगा। छात्र आज सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आवेदन पत्र और प्रासंगिक प्रमाणपत्रों के प्रिंटआउट के साथ संबंधित विभाग में विज़िट कर सकते है।

नामांकन नहीं कराने पर दावेदारी हो जाएगी समाप्त

वैसे आवेदक निर्धारित समय पर नामांकन नहीं कराएंगे, वैसे आवेदकों की दावेदारी समाप्त हो जाएगी। इसलिए जिन छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम अंकित है और उन्हें पटना विश्वविद्यालय में नामांकन लेनी है वैसे छात्र ससमय संबंधित विभाग में जाकर अपना नामांकन करवा लें। बता दे की प्रवेश की तिथि 8,9,11 और 12 सितंबर तय की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.