Breaking News

बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या एक हजार के करीब:48 घंटे में 200 नए केस; जानिए लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

बिहार में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू मरीजों की संख्या अब 900 के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में 71 और 48 घंटे में डेंगू के करीब 200 नए मामले सामने आए हैं। पटना में डेंगू मरीजों की संख्या 308 हो गई है।

वहीं, भागलपुर में अब तक 168 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले पटना डीएम भी डेंगू की चपेट में आ गए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।

सबसे पहले एक नजर में जिलों में डेंगू मरीजों की संख्या..

पटना डीएम क्या बोले

वहीं, पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डेंगू मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में दवा, ब्लड प्लेटलेट्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए सरकारी ब्लड सेंटरों में प्लेटलेट्स निःशुल्क उपलब्ध है। सरकारी ब्लड बैंक से निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्लेटलेट्स लेने पर प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों से सरकारी ब्लड सेंटर प्लेटलेट कॉन्सन्ट्रेट (आरडीपी) के लिए 400 रुपए, एफेरेसिस (एसडीपी) के लिए 7,500 रुपए लेंगे।

प्राइवेट ब्लड बैंक प्लेटलेट कॉन्सन्ट्रेट (आरडीपी) के लिए 400 रुपए और एफेरेसिस (एसडीपी) के लिए 11,000 रुपए लेंगे। इससे अधिक लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आम जनता से दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है।

स्कूल-कॉलेजों को एडवाइजरी जारी

सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को हेल्थ एडवाइजरी भेजी गई है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

बेड रिजर्व, जांच मुफ्त

पीएमसीएच में 34, एनएमसीएच में 30 और गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी में 10 के साथ ही सभी अनुमंडल अस्पतालों में 5-5 और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 बेड बेड रिजर्व रखे गए हैं।

साथ ही पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स, आरआईआरआईएम अगमकुआं और न्यू गार्डिनर रोड में जांच निःशुल्क है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.