Breaking News

नीतीश की बड़ी मीटिंग में नहीं पहुंचे ललन सिंह:2 दिन में 850 नेताओं के साथ बैठक,

जेडीयू की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी, विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी मीटिंग में शामिल हैं। ललन सिंह को मीटिंग में शामिल होना था, लेकिन नहीं आए हैं। पार्टी की तरफ से बताया गया कि ललन सिंह लखीसराय और नालंदा दौरे के दौरान भीग गए थे जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी नेताओं के साथ सीएम हाउस में आज से दो दिवसीय महामंथन कर रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी के प्रमंडल प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों समेत संगठन के 850 नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

पहले दिन सीएम पार्टी के 51 संगठन जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रमंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। कल यानी12 तारीख को सीएम पार्टी के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे।

इधर आरजेडी की बैठक का आज दूसरा दिन है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर मीटिंग की। वहीं, कल की बैठक में तेजस्वी ने पार्टी के नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।

ग्राउंड जीरो से फीडबैक लेंगे सीएम

18 सितंबर से शुरू हो रहे लोकसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम नीतीश कुमार की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारों में इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ इसे लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए सीएम का प्लान तो कुछ चुनाव से पहले सीएम का ग्राउंड जीरो से फीडबैक मीटिंग बता रहे हैं। जेडीयू सूत्रों की माने तो इस दो दिवसीय मीटिंग में सीएम अपने नेताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के मोर्चे पर दिशा-निर्देश देंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.