Breaking News

आज आएगी रेलवे बाेर्ड की टीम:मुजफ्फरपुर-पटना के बीच बेहतर हाेगा रेल नेटवर्क

मुजफ्फरपुर व पटना के बीच रेल नेटवर्क को बेहतर बनाया जाएगा। जेपी सेतु व पहलेजा घाट के बीच ट्रेन की रफ्तार काे लेकर आ रही बाधाओं काे दूर किया जाएगा। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से जुड़े रेलखंडाें पर ट्रेनाें की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे बाेर्ड के स्तर से पहल हाेगी। इसके लिए रेलवे ट्रैक व सिग्नल आदि इंफ्रास्ट्रक्चर काे दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे बाेर्ड की टीम दाे दिवसीय दाैरे पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आएगी।

बाेर्ड के मेंबर ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर डाॅ. अमित गर्ग के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर और मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड का निरीक्षण करेगी। बाेर्ड की टीम के निरीक्षण काे लेकर साेनपुर व समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से जाेर-शाेर से तैयारी चल रही है। वे दाेनाें दिन विंडाे इंस्पेक्शन में मुजफ्फरपुर व नरकटियागंज के बीच चल रहे दाेहरीकरण कार्य के अलावा रेलवे ट्रैक व सिग्नल आदि इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लेंगे। रेल विकास निगम लिमिडेट की ओर से नरकटियागंज रेलखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है।

इसके बाद 10 सितंबर काे डाॅ. गर्ग पटना के माेकामा घाट पुल का निरीक्षण करेंगे। पुल का कार्य इरकाॅन के माध्यम से चल रहा है। निरीक्षण के पश्चात एमआई डाॅ. गर्ग पटना में पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर, साेनपुर व समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियाें के साथ बैठक करेंगे। जिसमें निरीक्षण के दाैरान पाई जाने वाली कमियाें व खामियाें को दूर करने को लेकर मंथन हाेगा। साथ ही ट्रेनाें का रफ्तार व ट्रैकाें की क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर तकनीक के इस्तेमाल के लिए पहल की जा सकती है। एमई के निरीक्षण से मुजफ्फरपुर व नरकटियागंज के बीच चल रहे निर्माण कार्य में तेजी आने के आसार है।

रेलवे बाेर्ड के एमई के नेतृत्व में टीम दाे दिवसीय दाैरे पर आ रही है। उत्तर बिहार के दाे अहम रेलखंड का निरीक्षण किया जाएगा। बाेर्ड मेंबर की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशाें का अनुपालन किया जाएगा।
– विवेक भूषण सूद, डीआरएम, साेनपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.