पूर्णिया में एग्जाम देने की बात कहकर एक पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ यामाहा आरवन 5 बाइक से घूमने निकल गई। पति ने पत्नी को प्रेमी संग बाइक पर घूमते हुए पकड़ लिया। उसने पहले पत्नी का मास्क उतारा। फिर बीच सड़क पर ही उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद सड़क पर ही पति- पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
सड़क पर पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामे का पूरा वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पति ने ही अपने कैमरे से शूट किया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये पूरा मामला शहर के बस स्टैंड से लगे फोरस्टार के पास का है।
पति-पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें देखिए..

दोनों सड़क पर बाइक खड़ी कर रुके थे तभी पति पहुंच गया।

पति ने पहले मास्क उतरवाया और पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया।

वीडियो में युवक खुद का नाम रितेश चौहान बता रहा है। वीडियो की शुरुआत में रितेश को दोस्त की गाड़ी की बैक सीट पर बैठे पत्नी का पीछा करते और अपने फोन से वीडियो बनाते दिख रहा है। रितेश जैसे ही पत्नी के पास पहुंचता है और पत्नी के चेहरे से मास्क हटाता है। वो पत्नी से पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया फिर उसे थप्पड़ जड़ देता है।
मुझसे एग्जाम देने का बोलकर निकली थी ना..
रितेश ऑन कैमरा पत्नी से पूछता है कि तुम एग्जाम देने सेंटर आई थी ना। तो दूसरे लड़के के साथ कैसे बैठी हो। थोड़ी भी शर्म लिहाज है। इस पर पत्नी कहती है कि जिस बाइक से वह आ रही थी, वह खराब हो चुकी है। शुभम उसका भाई वह बाइक बनवा रहा है।
पत्नी की इस सफाई पर रितेश कहता है बाइक खराब हुई तो तुमने मुझको क्यों नहीं बोला। मास्क पहनकर दूसरे लड़के के साथ घूम रही हो। इसके बाद पति रितेश वहां खड़े कुछ लोगों से कहता है ये मेरी पत्नी है। बाइक खराब होने पर मुझे नहीं बोली। ये किसी और के साथ घूमने लगी।





Leave a Reply