Breaking News

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्णा बने स्कूली बच्चे:कार्यक्रम में बच्चों ने दी अलग-अलग प्रस्तुति,

श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल, हाजीगंज, अरोड़ा हाऊस स्थित विद्यालय में रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंत्रोचार के माहौल में बच्चों ने कृष्ण, मैया यशोदा, राधा, सुदामा के वेश में प्रस्तुती दी। श्री कृष्ण के वेश में विवान, प्रज्ञांश, रद, हार्दिक, रौनक, रियांश, दर्शित, संस्कात, अचिंतया इत्यादि बने और नील सुदामा के रूप में दिखें। राधा के वेश में आरवी, वान्या, अनन्या, पीहू, नव्या, आयुषी, कृतिका, अराध्या, समृध्दि, सुना. आरोही, कैरवी, रिक्को इत्यादि बनी। विधालय के निदेशक डॉ. रवि भार्गव जी तथा प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया और बेहतर भविष्य की कामना की।

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे।

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे।

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव, राधे कृष्ण कृष्ण राधे-राधे एवं नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की इत्यादि कृष्णमयी गीतों से सम्पूर्ण प्रांगण गुंजयमान हो रहा था। कई तरह की झाकियां बच्चों ने प्रस्तुत की। मटका फोड़कर बच्चों ने माखन का स्वाद चखा। विद्यालय के निदेशक श्री रवि भार्गव ने कृष्ण की महिमा का बखान करते हुए बच्चों को प्रेरणा लेने की सलाह दी। और कहा कि हमेशा सच्चाई का पथ अपनाने और सही कर्म करने की सीख दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.