Breaking NewsDELHIHealth & Wellness

बड़ी खबर: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 31 लोग हुए मिलें कोरोना पॉजिटिव, इलाके में मचा ह’ड़कंप…

जहांगीरपुरी में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को इस इलाके के सी ब्लॉक में एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने सभी लोगों को नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी पी’ड़ित एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। कुछ दिन पहले महिला की मौत हो चुकी है। जहांगीरपुरी का सी ब्लॉक और बी ब्लॉक पहले से ही कंटेनमेंट जोन (सील जोन) घोषित था।

संक्रमित महिला के संपर्क में आए हैं सभी
जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में रहने वाली 54 वर्षीय एक महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। वहां पर चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी और उसके स्वजनों ने 6 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया। आठ अप्रैल को महिला में कोरोना होने की रिपोर्ट आई। इसके बाद अधिकारियों ने आनन फानन में उसके 15 रिश्तेदारों को नरेला में क्वारंटाइन में रखा था। इसके साथ ही पूरे सी ब्लॉक को सील कर लोगों में कोरोना की जांच के लिए सर्वे किया था। अधिकारियों ने बताया कि सी ब्लॉक और आस-पास के इलाकों से 82 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। इनमें सी ब्लॉक के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हॉटस्पाट बना जहांगीरपुरी

जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में कोरोना के 31 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरा इलाका सील कर दिया। बात दें कि कुछ दिन पहले बी ब्लॉक में चार मामले मिले थे। अधिकारियों ने पूरे ब्लॉक को सील कर घर-घर जा कर सर्वे किया था। अब चारों पीड़ित स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जहांगीरपुरी में आने वाले दो सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। अभी यहां के कई लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.