Breaking News

ऑटो चालकों का प्रदर्शन डाकबंगला चौराहे से खत्म:प्रतिनिधियों को सीएम के पास भेजा गया

पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को हटाने को लेकर ऑटो चालकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों के साथ फुटपाथी दुकानदार भी डाक बंगला चौराहे पर पहुंच गए थे। यहां उन्हें प्रशासन ने रोक दिया।

ऑटो चालक संघ और फुटपाथी दुकानदारों के सात सदस्य डेलिगेशन को जिला प्रशासन द्वारा सीएम के पास ले जाया गया है। ऑटो चालकों ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सीएम के पास ले जाया जा रहा है। सरकार से संतोषजनक बातें नहीं होती तो वह 5 सितंबर को पटना बंद करेंगे। सोमवार को उन्होंने जो ट्रेलर दिखाया है 5 सितंबर को फिल्म दिखाएंगे।

डाकबंगला चौराहे पर बैठ गए थे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डाक बंगला चौराहे पर ही रोड पर बैठ गए थे। पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को हैंडल करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि हमारी बातों को सीएम तक पहुंचाया जाए या फिर हमारे लोगों को सीएम आवास तक जाने की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.