Breaking News

गंडक का गिरा जलस्तर…निचले क्षेत्र के लोगों को मिली राहत:किनारे पर हुए कटाव से लोगों के अंदर डर

बगहा के गंडक नदी के गिरते जलस्तर के कारण कई जगहों पर कटाव शुरू कर दिया गया है। इसके कारण निचले क्षेत्रों के लोगों को गंडक के पानी से निजात मिली है। फिलहाल गंडक बराज से 77 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।

यही कारण है कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गंडक से फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। लेकिन कुछ जगहों पर गंडक दबाव बना रही है और कटाव कर रही है। इसके कारण उन क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है।

5 दिनों से नहीं हुई है बारिश

बगहा और इसके आसपास क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से बारिश बंद है। लोगों को सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 30% बारिश की संभावना जताई जा रही है जो की न मात्र है। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

तेज धूप से उमस भरी गर्मी।

तेज धूप से उमस भरी गर्मी।

मधुबनी के गदियानी के पास गंडक कर रही कटाव

गंडक नदी के गिरते और चढ़ते जलस्तर के कारण अभी भी मधुबनी के गदियानी में गंडक कटाव कर रही है। यहां नदी की दूरी पीपी तटबंध के पटरी से 33 मीटर बची है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों के अंदर डर व्याप्त हो गया है।

लोगों का कहना है कि अगर पीपी तटबंध ध्वस्त होता है तो लाखों लोग प्रभावित होंगे। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की रिपोर्ट यहां का ले रहे हैं। जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव रोकने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कटाव रुकता नहीं दिख रहा है।

ठकराहा में गंडक कर रही कटाव

ठकराहा के बहेलिया ठोकर के निचले हिस्से में नदी का कटाव तेज हो गया है। किसानों की लगभग 20 एकड़ फसल सहित भूमि, नदी में समाहित हो गई है। इसके साथ ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.