पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रेगुलर कोर्स में नामांकन प्रक्रिया चल रहा है। प्रथम मेरिट लिस्ट के नामांकन के बाद आज से दूसरे मेरिट लिस्ट के लिए छात्र विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में जाकर नामांकन करा सकते है। वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट pup.ac.in पर जाकर सूची देख सकते है।
सभी डॉक्युमेंट्स के साथ पहुंचे संबंधित विभाग
जिन आवेदकों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम अंकित है वैसे आवेदकों को अपने लॉगइन आई डी एवं पासवर्ड की मदद से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आवेदक को ऑनलाइन काउन्सलिंग/एडमिशन फीस जमा करना होगा। फिर पेमेंट स्लिप, एप्लीकेशन फॉर्म, अपना सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, सभी डाक्यूमेंट्स का फोटोकॉपी एवं 4 पासपोर्ट साइज का अपना फ़ोटो के साथ विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में पहुंचकर नामांकन कराना होगा।
समय पर नामांकन नहीं कराने पर दावेदारी हो जाएगी समाप्त
मेरिट लिस्ट में अंकित छात्र 1 सितम्बर से 4 सितम्बर ( रविवार छोड़ कर) के बीच जाकर सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक नामांकन/काउन्सलिंग करवा सकते है। जो आवेदक निर्धारित समय पर नामांकन नहीं कराएंगे, वैसे आवेदकों की दावेदारी स्वतः समाप्त हो जाएगी। इसलिए जिन छात्रों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम अंकित है और उन्हें पटना विश्वविद्यालय में नामांकन लेनी है, वह ससमय संबंधित विभाग में जाकर अपना नामांकन करवा ले। बता दे कि पीयू स्नातकोत्तर उम्मीदवारों की चयन सूची सूचना विज्ञान, कला और वाणिज्य धाराओं के 26 विषयों के लिए पटना विश्वविद्यालय पीजी प्रथम मेरिट सूची 2023 में 1200 से अधिक छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।




Leave a Reply