Breaking News

स्कूल में बच्चों के साथ कुत्ते भी खाते हैं खाना:जमुई में मिड डे मील के समय आवारा कुत्ते स्कूल में घुसे

जमुई के सरकारी स्कूल से एक फोटो सामने आया है, जिसमें मिड डे मील के बीच बच्चों के बगल में आवारा कुत्ता भी खाना खा रहा है। एक तरह बच्चियां प्लेट में लेकर खाना खा रहीं हैं तो उसी गैलरी में मौजूद आवारा कुत्ते भी जमीन पर गिरा खाना खा रहे हैं। इस फोटो को देख यहां के हालातों के बारे में पता चल रहा है। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के एक मध्य स्कूल का यह मामला है।

बच्ची जहां खा रही खाना, वहीं कुत्ते भी जमीन पर गिरा खाना खा रहे।

स्कूल की दीवारों में किया पेंट

दो दिन पहले का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे शौचालय की दीवारों का रंग-रोगन कर रहे हैं। दोनों ही मामला सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी स्कूलों में बच्चे कितने सुरक्षित हैं।

टीचर के सामने बच्चों के साथ कुत्तों ने खाना खाया

बरामदा में बैठकर कुछ बच्चे मिड डे मील का खाना खा रहे हैं। इसी दौरान 3 आवारा कुत्ते स्कूल परिसर में आए और वहां गिरे खाना को खाने लगे। दुर्भाग्य की बात यह रही कि यह सब स्कूल की एक महिला शिक्षिका के सामने हुआ। वह यह सारा नजारा देखती रहीं लेकिन कुत्ते को वहां से भगाने की कोशिश नहीं की।

स्कूल में अक्सर घुस आते हैं आवारा कुत्ते

स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि कुत्तों का बच्चों के साथ खाना यहां कोई नई बात नहीं है। हर दिन कुत्ते, बकरी आ ही जाते हैं। हम लोग 7वीं और 8वीं क्लास के बच्चे यहां खाना नहीं खाते हैं। खाना अच्छा नहीं लगता है।

स्कूल में ज्यादातर कुत्ते घुस आते हैं।

स्कूल में ज्यादातर कुत्ते घुस आते हैं।

अंशु बताती हैं कि कुत्ता खाना खाने के दौरान अपनी लार टपका देता है। इसे साफ तक नहीं किया जाता है। केवल झाड़ू लगाकर झूठा हटा दिया जाता है।

स्कूल के प्रभारी रमाकांत शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि सभी बच्चे खा लिए थे। लास्ट में कुछ बच्चियां बची हुई थीं। रसोईया झाड़ू देने आ ही रही थी। गेट खुला होने के कारण कुत्ता खाने के लोभ में अंदर आ जाता है। सफाई पर हमेशा ध्यान दिया जाता है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी मानस मिलिंद ने कहा कि इस मामले में डीईओ से बात हो गई है, उचित कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.