Breaking News

बेतिया, कटिहार समेत 7 जिलों में बारिश..15 में अलर्ट:भागलपुर में गंगा के कटाव में बही झोपड़ी

बिहार में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है और अगले 3 दिन तक ये सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को बेतिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, मधुबनी में बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बादल छाए हैं।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से हो रही बारिश के बाद समस्तीपुर में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। भागलपुर जिले के नौगछिया में गंगा नदी के तट के पास एक झोपड़ी मिट्टी के कटाव के कारण बह गई।

भागलपुर में गंगा के कटाव में एक झोपड़ी बह गई।

अब बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए..

सुपौल में भी देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

सुपौल में भी देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

मधुबनी में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

मधुबनी में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

बेतिया में सुबह से ही बादल छाए हुए है।

बगहा समेत नेपाल के तराई क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर से इजाफा शुरू हो गया है। गंडक नदी का जलस्तर 1 लाख 48 हजार क्यूसेक पहुंच गया है।

गुरुवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों को काफी राहत मिली तो कुछ शहरों में जल जमाव हो गया। दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में 122.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी अगले तीन दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्व के अधिकांश स्थानों और शेष भागों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही राज्य के अधिकतर जिलों के एक-दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है।

इन जिलों के लिए आज जारी किया गया ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज, वहीं 9 जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.