Breaking News

पर्यटन स्थल में शामिल होगा मणिका मन, पर्यटन विभाग ने डीएम से रिपोर्ट के साथ मांगी अनुशंसा

जिले के मुशहरी प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी की पुरानी धारा से बने मणिका मन को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने के लिए पर्यटन विभाग ने डीएम प्रणव कुमार से पूरी रिपोर्ट के साथ अनुशंसा मांगी है। बोचहां विधायक अमर कुमार पासवान द्वारा विधानसभा में इस मामले को उठाने और पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजने के बाद डीएम से पूरी स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। अब डीएम प्रणव कुमार ने अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार से मणिका मन के संबंध में पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने डीएम को विधायक अमर कुमार पासवान द्वारा विधानसभा में मणिका मन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव की जानकारी दी है। उन्होंने इस स्थल पर पर्यटन संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थल की जांच कर डिटेल, नक्शा समेत एनओसी व उसके रखरखाव की व्यवस्था समेत पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके साथ ही भविष्य में उससे प्राप्त होने वाले राजस्व की वृद्धि के संबंध में भी स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। डीएम प्रणव कुमार ने अपर समाहर्ता राजस्व को पर्यटन विभाग द्वारा भेजी गई जानकारी के अनुसार एक सप्ताह में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि इसको पर्यटन विभाग को भेजा जा सके। मालूम हो कि मणिका मन के पर्यटन स्थल में शामिल से इलाके को तेजी से विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.