नेपाल की एक महिला संगीता (29) ने दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर रक्सौल में कार्यरत बैंककर्मी गोविंद कुमार (32) से 2021 में शादी कर ली। शादी के 2 साल बाद गोविंद, संगीता को छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद संगीता पति की तलाश में शुक्रवार को दरभंगा पहुंची। उसे पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी प्रेरणा (26) है, जिससे गोविंद ने 2015 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उधर दोनों से शादी करने वाला गोविंद फरार है। वहीं शनिवार शाम दोनों पत्नियों ने थाने में पहुंचकर आवेदन दिया है।

गोविंद के साथ संगीता की तस्वीर
2015 में किया था लव मैरिज
दरअसल, दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले गोविंद ने 2015 में पहले प्रेरणा नाम की लड़की से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था, जिसको अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था। गोविंद की 2019 में बंधन बैंक में नौकरी लगी। इसके 1 साल बाद दरभंगा, 1 साल मुजफ्फरपुर, और 1 साल रक्सौल में पदस्थापित रहा। रक्सौल में नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविंद और संगीता की दोस्ती बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इधर संगीता पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति के बीमारी से परेशान संगीता ने गोविंद से शादी करने का फैसला किया। संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली।

2015 में गोविंद ने प्रेरणा से की थी शादी
गोविंद का फोन भी स्विच ऑफ
शादी के कई साल तक गोविंद दोनों पत्नी प्रेरणा और संगीता को अलग-अलग रखा। इस बीच गोविंद का रक्सौल से समस्तीपुर तबादला हो गया। तबादले के बाद गोविंद संगीता से दूरी बनाने लगा। वहीं संगीता ने बैंक से घर का पता लिया और दरभंगा पहुंची। वहीं अब इस मामले में दोनों महिलाओं ने थाने में जाकर आवेदन दे कर अपना अपना पक्ष रखा है, लेकिन थाने से आपसी समझौता करने को कहा गया है। इधर गोविंद घर से फरार है। उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। फिलहाल संगीता वापस रक्सौल लौट गई है।
क्या बोले थानाध्यक्ष
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। उन्होंने कहा है कि यह आपसी परिवारिक मामला है। आपस में समझाने का प्रयास किया जाए और पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी।




Leave a Reply