मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रक्सौल – आनंद विहार एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस समेत करीब 1 दर्जन से अधिक ट्रेन आज प्रभावित रहेंगी। जबकि, जननायक एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई है।
गाड़ी संख्या 05734 कटिहार – अमृतसर स्पेशल कटिहार से आज रद्द रहेगी
गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा – अमृतसर आज दरभंगा से रद्द रहेगी
गाड़ी संख्या 14010 आनंद विहार टर्मिनस – बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आज आनंद विहार से रद्द रहेगी
गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर – दरभंगा आज अमृतसर से रद्द रहेगी
गाड़ी सं. 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल – गोरखपुर एवं नरकटियागंज से आज रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 05096 / 05095 गोरखपुर – नरकटियागंज स्पेशल आज रद्द रहेगी
गाड़ी संख्या 05498/05497 नरकटियागंज – गोरखपुर स्पेशल आज रद्द रहेगी
जयनगर से चलने वाली जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस आज मऊ -बाराबंकी – लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी
कटिहार से आज चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
अमृतसर से आज चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस- वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
बरौनी से आज चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी- वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
नई दिल्ली से आज चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
दरभंगा से आज चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी- ऐशबाग के रास्ते चलाई जायेगी।
6. नई दिल्ली से आज चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग ऐशबाग- बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट-शाहगंज- जौनपुर-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी
रक्सौल से आज चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी
दरभंगा से आज चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- काठगोदाम से आज 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।




Leave a Reply