Breaking News

अमरनाथ से लौट रहा था बिहार का श्रद्धालु…खाई में गिरा:जवानों ने 300 फीट की गहराई से रेस्क्यू किया;

अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटने के दौरान बिहार का एक श्रद्धालु 300 फीट नीचे खाई में गिर गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप बचाया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। शव आज रात तक उनके पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है।

उनके साथ ममता कुमारी (26) नाम की महिला भी थी। जो घायल हुई है। उसका इलाज ब्रारीमार्ग बेस कैंप अस्पताल में चल रहा है।

जवानों ने 300 फीट गहरी खाई से पूर्व मुखिया को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया था।

जवानों ने 300 फीट गहरी खाई से पूर्व मुखिया को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया था।

मृतक की पहचान विजय कुमार शाह (50) के रूप में हुई, जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव में रहते थे। वो इस गांव से मुखिया भी रह चुके हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई, अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौटने के दौरान कालीमाता के पास उसका पैर फिसल गया और वो 300 फीट नीचे गिर गया।

खाई से बाहर निकालने के थोड़ी देर बाद विजय कुमार शाह की मौत हो गई।

खाई से बाहर निकालने के थोड़ी देर बाद विजय कुमार शाह की मौत हो गई।

रोहतास थानाध्यक्ष कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे जानकारी मिली कि पूर्व मुखिया की मौत अमरनाथ के यात्रा के दौरान खाई में गिरने से हो गई है। हादसा जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल की ओर काली माता मोड़ के पास हुआ। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहां के अधिकारियों ने बताया है कि शव को बालटाल बेस कैंप अस्पताल में रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.