Breaking News

सिमरिया घाट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़:सावन की अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु, पूरी होती है मनोकामना

आज सावन की अमावस्या को लेकर बेगूसराय के प्रमुख सिमरिया एवं झमटिया गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद गंगा की पूजा-अर्चना और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं।

गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु

पूरी होती है मनोकामना

ऐसी मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास के ध्वज उखड़ने के बाद गंगा स्नान का अपना एक विशेष महत्व है और इसी को लेकर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए हैं। पुजारियों के अनुसार आज पूजा अर्चना करने से लोगों को धन और पुत्र आदि संपदा की वृद्धि होती है। लोग गंगा नदी में की पूजा कर अपनी मनोकामना रखते हैं और भगवान भोलेनाथ एवं गंगा की कृपा से उनके मनोरथ भी पूर्ण होते हैं।

हालांकि भारी भीड़ के मद्देनजर झमटिया गंगा घाट पर प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आ रही है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु होने के बावजूद प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं । जगह-जगह सड़कों का अतिक्रमण होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिमरिया गंगा घाट पर विधि व्यवस्था प्रशासन के द्वारा दुरुस्त की गई है। SDRF की टीम भी किसी भी खतरे से निपटने के लिए मौजूद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.