सोमवार और मंगलवार को यानी 2 दिनों तक लगातार अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित वाइल्ड लाइफ जू सफारी और नेचर सफारी साप्ताहिक बंदी एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर बंद रहेगा।
इस बारे में नेचर सफारी रेंज ऑफिसर ऋषिकेश ने बताया कि सोमवार को मेंटेनेंस वर्क आउट को लेकर नेचर सफारी बंद रखा जाता है, जिसमें नेचर सफारी के अंदर लगे ग्लास स्काई वॉक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, सहित अन्य एडवेंचर्स एक्टिविटीज को दुरुस्त किया जाता है जबकि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर अवकाश रहेगा। इसके कारण लगातार दो दिनों तक नेचर सफारी एवं वाइल्ड लाइफ जू सफारी बंद रहेगा।

राजगीर जू सफारी में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है
बढ़ गई है पर्यटकों की संख्या
मलमास मेले को लेकर पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। वाइल्ड लाइफ सफारी में जहां प्रदूषण रहित वाहन में बैठकर जंगल के अंदर विचरण करते हुए जंगली जानवरों को पर्यटक देख पाते हैं। तो वहीं नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज समेत लगाए गए अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का लुफ्त उठाते हैं।




Leave a Reply