Breaking News

#BIHAR की नीतीश-तेजस्वी सरकार कर्तव्यहीन, दिशाहीन और निरंकुश : रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर : प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राज्य की महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा ने धिक्कार मार्च निकाल कर महागठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले पार्टी नेता एवं सैंकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं का जत्था स्थानीय कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से माल्यार्पण कर मार्च करते हुए समाहरणालय पंहुचा जहां जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रणय कुमार को राज्य सरकार से सात सूत्री मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि वर्षों राजद के कुशासन के खिलाफ विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ लड़ाई लड़ने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अतिमहात्वाकांक्षा के प्रभाव में प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में आज विकासवादी से अवसरवादी बन गए और कुशासन के पर्याय उसी राजद की शरण में चले गए उनकी इस मंशा ने बिहार का बंटाधार कर दिया। कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार कर्तव्यहीन, दिशाहीन और निरंकुश हो गई है।

सरकार के निरंकुशता, बर्बरता और विफलता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को यह सरकार लाठी और गोली के दम पर दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है चाहे छात्र हो या युवा नौजवान या फिर किसान किसी की भी समस्या का समाधान करने में यह सरकार सक्षम नही है इस बात पर आज बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धिक्कार रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनहित एवं जनता के हर मुद्दे के साथ है और जब-जब सरकार जनता की बात नहीं सुनेगी तो हम लोग आंदोलन करेंगे। सरकार को जनता की बात को सुनने के लिए बाध्य करेंगे।

वहीं पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि जबसे नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आई तब से लेकर आज तक आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। इस सरकार की नीतियों की वजह से लोगों को अपनी हक़ की मांग करने पर लाठी मिलती है। इस सरकार को रोजगार से कोई लेना देना नहीं है। भ्रष्टाचार और बढ़ता अपराध जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज युवा मोर्चा ने धिक्कार मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि बिहार की निरंकुश सरकार के खिलाफ भाजयुमो निरंतर अभियान चला रही है बीते दिनों हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें हजारों युवा बेरोजगार ने हस्ताक्षर किया इस अभियान में जिस तरह उत्साह के साथ युवा जुड़े उससे साफ है कि यह हस्ताक्षर अभियान नहीं है, बल्कि सभी ने इस छात्र विरोधी, युवा विरोधी और जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का हस्ताक्षर के रूप में संकल्प लिया है।

इस दौरान मार्च में मुख्य रूप से विधायक राजू कुमार सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु,अंकज कुमार, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री धनंजय झा, नचिकेता पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, राशि खत्री, विजय पांडे, नजफ हुसैन, फेकू राम, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, राणा यशवंत सहित अर्जुन राम, अनिल सिंह, किशन चौधरी, विवेक कुमार, देवी लाल, आशीष श्रीवास्तव, साकेत शुभम, मुकुल सिंह, विजय वर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, प्रकाश कुमार बबलू, कोमल सिंह, अमित राठौर, आदित्य कश्यप, रवि पराशर, शांतनु शेखर, प्रकाश राम, सोनी सिंह, अनिल शाही, सुधा सिंह, सुंदरी देवी, लालमणि देवी, सविता देवी, लीला देवी, बेबी कुमारी, मसदुल हसन गुड्डू आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.