मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिनों से हो रही रुक रुक कर बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बारिश के कारण शहर के सटे इलाका बैरिया स्थित पुरानी मोतिहारी रोड का हाल दयनीय हो गया है। यहां की तस्वीर बता रही है की इस मुख्य सड़क पर जलजमाव लगने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है।

पुरानी मोतिहारी रोड में जलजमाव
उतर बिहार से शहर को जोड़ने वाला इस सड़क पर बारिश के समय लगे जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इस जलजमाव से निजात दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है।
वहीं स्थनीयों को कहना है कि हल्की बारिश में इस सड़क का बुरा हाल हो जाता है। जलजमाव के कारण सरक पर कई गड्ढे हो गए है। जिस कारण से प्रतिदिन लोग गिरते परते है और चोटिल हो जाते है।

जलजमाव से गुजरते लोग
कोल्हुआ पैगंबरपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि प्रभु साह इस रोड के नीचे होने के कारण जलजामाओ को समस्या होती है। इससे करीब 2 लाख की आबादी प्रभावित है। जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। हमलोग की प्रमुख तीन मांग है। कहने को तो ये सड़क 122 फीट चोरी है। लेकिन अतिक्रमण के करण ये मात्र 20 फीट का बना हुआ है। नाला ऊंचा होने के कारण पानी का निकासी नहीं हो पाता है। पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध किया जाए। बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगानी चाहिए। हमलोग कई अधिकारियों को पत्राचार कर चुके है। लेकिन आश्वासन के अलावा कोई उचित कार्यवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लखन लाल सिंह रमन ने बताया कि पानी लगने का मुख्य दोषी प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी है। जिस डीपीआर के तहत यह रोड बना, वो बिलकुल गलत है। रोड का ढलान कर दिया ज्ञान जिस कारण लचका बना हुआ है। बारिश में जलजमाव हो जाता है। यह रोड उत्तर बिहार को जोड़ती है। यहा बिहार सरकार के विधायक का घर भी है। वो अक्सर इस रास्ते से आते जाते है। विधायक बिहार सरकार के मंत्री भी है। लेकिन उनका ध्यान इस सड़क पर नहीं जाता है। जिस कारण यहां सुबह बना हुआ है। लोगो को काफी परेशानी हो रही है।




Leave a Reply