Breaking News

संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:दो दिन से लगातार हो रही बारिश

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। जिसके बाद जिले के नदियों के जल स्तर में इजाफा होने लगा है। साथ ही बाढ़ की संभावना भी बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने संबधित विभाग को निर्देश दिया है। प्रणव कुमार ने कहा कि अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लगातार मॉनिटरिंग भी करने के लिए कहा गया है।

प्रणव कुमार - जिलाधिकारी

प्रणव कुमार – जिलाधिकारी

बता दें मुजफ्फरपुर जिले में बीते रविवार की देर शाम से लगातार बारिश हो रही है। इसको लेकर अब जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। जिसके बाद यहां से प्रवाहित होने वाले नदियों के जल स्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ की संभावना से प्रभावित होने वाले जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के अंचल अधिकारी और जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तटबंध पर भी नजर रखी जा रही है। जरुरी निर्देश का पालन कराया जाने के लिए कहा गया है।

नदियों के जलस्तर में हो रहा इजाफा

संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

मामले में डीएम प्रणव कुमार ने कहा बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में नदियों के जल स्तर में इजाफा होने की पूरी संभावना है। वही, अभी जिला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। फिर भी विभाग इसको लेकर अलर्ट पर है।

बता दें कि जिले के बागमती नदी, बूढ़ी गंडक नदी और गंडक नदी मुख्य रूप से नदियां है। जो बाढ़ लाने का काम करती है। अभी जिला के इन तीन प्रमुख नदी खतरे के निशान के नीचे है। संबधित सभी विभाग मामले पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.