बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इस बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी है। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब वे बनेगा। 542 करोड़ की लागत से यह सब वे बनेगा। बिहार इंटरनेशनल म्यूजियम घूमने वाले को एक साथ दोनों म्यूजियम को घूमने की सुविधा होगी।
बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच टनल
कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि यह टनल अगले तीन साल में बनकर तैयार होगा। कुल 1.5 किलोमीटर लंबाई की यह सब वे की चौड़ाई 6.1मीटर होगा। सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी। उन्होंने बताया है कि दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन इस काम को कर रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार 100 करोड़ रुपए जारी करेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 221 करोड़ रुपए जारी होगी। इसे अधिक से अधिक तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रवासी मजदूरों की मौत पर 2 लाख मुआवजा
नीतीश कैबिनेट ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कुल 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2023 24 में यह राशि खर्च होगी। बिहारी के प्रवासी मजदूरों की मौत पर राज्य सरकार दो लाख रुपए मुआवजा देगी। एक लाख की राशि को बढ़ा कर दो लाख रुपए की गई है। कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया है की बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना के तहत वर्ष 2018-19 में 121 मजदूर को लाभ मिला है। वर्ष 2020_21 में इस योजना से कुल 99 और वर्ष 2022_23 में 136 मजदूरों को मुआवजे की राशि दी गई है।
वैशाली में आईटीआई बनेगा
वहीं, स्थाई अपंगता में अब 75 हज़ार के बजाय 1 लाख रुपए,आंशिक अपंगता में अब 37 हज़ार 500 रुपए को इजाफा 50 हजार किया गया है। वैशाली में आईटीआई बनेगा। वैशाली के राघोपुर और सारण के आईटीआई में 86 पदों का सृजन किया गया है। हर साल 4 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च होगी।




Leave a Reply