Breaking News

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर पहुंचे मुजफ्फरपुर जंक्शन

मुजफ्फरपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित मुजफ्फरपुर जंक्शन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।आयोजन में शामिल होने के लिए राज्यपाल व अन्य अतिथि पहुंच गए हैं।

आयोजन से पहले इस संबंध में मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी पहल पर तीन रेलवे की प्रमुख योजनाएं दी है। जिससे आने वाले दिनों में आम लोगों को बहुत फायदा होगा।मुजफ्फरपुर जंक्शन के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रामदयालुनगर व ढोली स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा है।

सांसद निषाद ने इस महत्वपूर्ण योजना देने के लिए मुजफ्फरपुर जिलावासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सांसद निषाद ने कहा कि योजना समय पर पूरा हो और गुणवत्ता रहे इसके लिए वह नियमित खुद निरीक्षण करेंगे।

बिहार-झारखंड का आधुनिकतम जंक्शन बनेगा। योजना के तहत
एलिवेटेट रोड से सीधे कॉन्कॉर्स पर पहुंच सकेंगे।जंक्शन के प्रवेश द्वार पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात के लिए एलिवेटेड सड़क का प्रावधान किया गया है। मुख्य भवन के अलावा दक्षिणी छोड़ को भी विकसित किया जाएगा। दोनों ओर मल्टी स्टोरी पॉर्किंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं सीतामढ़ी और चंपारण की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए तीन हजार 38 वर्ग मीटर एरिया में कंबाईंड टर्मिनल का निर्माण होगा। इससे जंक्शन पर होने वाली भीड़ बंट जाएगी।

रेलवे का अलग- अलग दफ्तरों के लिए बहुमंजलीय भवन बनेगा। जंक्शन पर मॉल व पार्क का भी निर्माण होगा। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास पर 442 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। मुजफ्फरपुर के अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रामदयालुनगर व ढोली स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रम होगा।

स्टेशन पुनर्विकास के तहत एलिवेटेड ब्रिज व एयर कॉन्कॉर्स मुजफ्फरपुर जंक्शन को अन्य रेलवे स्टेशनों से अलग बनाएगा। सात हजार 60 वर्ग मीटर एरिया में प्रस्तावित एयर कॉन्कॉर्स पर कैफेटेरिया, फुड स्टॉल व एटीएम आदि सुविधाएं मिलेगी।

योजना में शामिल स्टेशन खर्च*
मुजफ्फरपुर 442 करोड़ रुपये

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.