मोतिहारी के रक्सौल स्थित मछली बाजार में भीषण आग लग गई. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये लगी थी. एक दुकान से धुआं उठने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आसपास की भी कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई. आधी रात को लगी इस आग के कारण मोहल्ला के तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए।
भीषण अगलगी के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई. दुकानदारों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे बुझा पाना मुश्किल हो रहा है. वहीं बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इस अगलगी की घटना में दो टेंट हाउस के सामान और अन्य दुकानों की संपत्ति जलकर राख हो गई. पीड़ित दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग के कारण करीब 40 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।





Leave a Reply