कोरोना संकट के काल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जगह-जगह हमले हो रहे हैं। इस सिलसिले में नालंदा व दरभंगा में जनता दल यूनाइटेड के एक नेता सहित तीन लोगों को गि’रफ्तार किया गया है। उनपर महिला स्वास्थ्यकर्मियों से बदसलूकी का आ’रोप है। दरभंगा में तो सर्वे के लिए गईं महिला स्वास्थ्यकर्मियों की साड़ी भी फा’ड़ दी गई। बिहार में ऐसी और भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घ’टनाओं को रोकने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की सख्त चे’तावनी भी बेअसर साबित हो रही है।
नालंदा में नर्स व सेविका से बदसलूकी में जेडीयू नेता गि’रफ्तार
मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कोरोना संकट (Corona Crisis) को दूर करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन उनकी पार्टी के ही कुछ नेता उनके मंसूबे पर पानी फेरने में लगे हैं। नालंदा (Nalanda) के सिलाव नगर पंचायत क्षेत्र की वार्ड संख्या छह में घर-घर स्क्रीनिंग में लगी नर्स (ANM) व आंगनबआड़ी सेविका (Sewika) के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने बदसलूकी करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने जेडीयू नेता को गि’रफ्तार कर लिया।

खदेड़ दिया, भागकर बचाई जा’न
मिली जानकारी के अनुसार सिलाव नगर पंचायत वार्ड छह में बाइपास के समीप सर्वे में तैनात सेविका रेणु कुमारी एवं एएनएम माधुरी कुमारी को खदेड़ दिया गया। दोनों ने पास के एक घर में छिप कर जान बचाई। उन्होंने वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सीडीपीओ कविता कुमारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने वहां सर्वे का विरोध कर रहे सिलाव नगर मंडल युवा जेडीयू अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी एवं एक अन्य मुकेश कुमार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।
गा’ली-ग’लौज व मा’रपी’ट का आ’रोप
नर्स एवं सेविका ने बताया कि वे जैसे ही मुकेश कुमार के घर के दरवाजे पर गईं, सतेंद्र चौधरी आ धमका और बिना उनकी अनुमति के सर्वे को लेकर आपत्ति जताई। जब उसने रजिस्टर मांगा तो नहीं दिया। इसके बाद वह गा’ली-ग’लौज करने लगा तथा मा’रपी’ट करने का प्रयास किया।

दरभंगा में आशा कार्यकर्ताओं पर ह’मला: ब’दसलूकी, साड़ी फाड़ी
शुक्रवार को दरभंगा में भी सर्वे में लगीं आशा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। घटना दरभंगा के चंदन पट्टी और भालपट्टी मोहल्लों में सर्वे के दौरान हुई। वहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कुछ लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की तथा उनके कागजात फाड़ दिए। आशा कार्यकर्ताओं के अनुसार उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। आशा कार्यकर्ता वहां बाहर से आए लोगों की जानकारी जुटा रहीं थीं। प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिन्हा व एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।



Leave a Reply