मोतिहारी में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पीएफआई के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि चकिया थाना के ऑफिसर कॉलोनी से ये गिरफ्तारी हुई है. दरअसल फुलवारी टेरर मॉडल सामने आने के बाद से ही पूर्वी चंपारण के चकिया अनुमंडलीय क्षेत्र में एनआईए की दबिश बढ़ी हुई है.


एसपी कांतेश ने बताया कि गिरफ्तार एक संदिग्ध के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार संदिग्धों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी चल रही है. गिरफ्तार संदिग्धों में एक शाहिद रजा और दूसरा फैसल अली उर्फ मो. कैफ है. गिरफ्तार शाहिद के पास से देसी कट्टा बरामद होने की बात बतायी जा रही है.



Leave a Reply