स्वच्छ भारत मिशन याेजना के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन से जिले के 16 प्रखंड की सभी 373 पंचायतों के घर-घर से कचरा उठने लगेगा। इससे 10 लाख घर चकाचक होंगे। सकरा की विशुनपुर बघनगरी पंचायत के राज्य में माॅडल बनने के साथ जिले की 154 पंचायतों में इस याेजना के तहत घर-घर से कचरा उठाव हाे रहा था। अब बची 219 पंचायतों में ठाेस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है।
संसाधनों की खरीद का आदेश देते हुए डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने सभी 373 पंचायतों में 15 अगस्त से घर-घर से कचरा उठाव शुरू करने का निर्देश दिया है। मंगलवार काे एलएस कॉलेज में 219 पंचायतों के मुखिया काे दाे चरणों में याेजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई। विशुनपुर बघनगरी की मुखिया बबिता कुमारी ने सभी काे अपनी पंचायत में किए जा रहे अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। डीडीसी ने सकरा वाजिद पंचायत में स्थापित गवर्धन याेजना से बायाे गैस संयंत्र के संबंध में भी जानकारी दी।





Leave a Reply