Breaking News

इन राज्‍यों में बार‍िश ने तोड़ा 22 साल का र‍िकॉर्ड, जुलाई में सबसे ज्‍यादा बरसे बादल

नई दिल्ली. भारत मौसम व‍िज्ञान (IMD) की ओर से इस बार सामान्‍य से कम मॉनसून (Monsoon) की भव‍िष्‍यवाणी की गई थी. लेक‍िन ज‍िस तरह से देश के कई राज्‍यों में जुलाई माह में जबर्दस्‍त बार‍िश (Heavy Rain) हुई है उसने दो दशकों से ज्‍यादा का र‍िकॉर्ड तोड़ डाला है. इस साल देश के उत्‍तर-पश्‍च‍िमी (Northwest Region) ह‍िस्‍से के कई राज्‍यों खासकर पंजाब, हर‍ियाणा और ह‍िमाचल प्रदेश में जुलाई माह में हुई जोरदार बार‍िश ने अपने पुराने र‍िकॉर्डों को तोड़ते हुए IMD की भव‍िष्‍यवाणी के उलट प्रदर्शन क‍िया है.

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक आईएमडी ने कहा कि इस साल उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 2001 के बाद से जुलाई में सबसे अधिक बारिश र‍िकॉर्ड हुई है. हिमाचल के कई जिलों के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला ज‍िले में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को दूसरा लंबी अवधि का पूर्वानुमान जारी करते हुए स्वीकार किया कि वे उत्तर पश्चिम में जुलाई की बारिश के पैटर्न की सही भविष्यवाणी नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि जुलाई में बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) से 13 फीसदी अधिक थी. उन्होंने कहा कि अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने की बहुत संभावना है. पूरे देश में अगस्त एलपीए 254.9 मिमी है. हालांकि, उन्होंने सितंबर में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.