Breaking NewsDELHI

श’र्मनाक: राशन के लिए धूप में लाइन में खड़ी महिला की मौ’त…

राशन की दुकान पर चावल लेने के लिए लाइन में लगी महिला की मौ’त हो गई। महिला इंतजार में घंटों धूप में खड़े रहने के चलते गश खाकर गिर गई और बे’होश पड़ी रही। इसके बाद परिजन अस्पताल तो ले गए उससे पहले महिला ने दम तो’ड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को दो दिन से चक्कर लगवाए जा रहे थे।

शुक्रवार को सालारपुर ब्लाक के गांव मोहदीन नगर की राशन गांव निवासी शमीम बानो (40 वर्ष) पत्नी मैकू अली एक किलोमीटर चलकर प्रहलादपुर में राशन की दुकान पर चावल लेने पहुंची थी। तीन घंटे तक शमीम धूप में लाइन में लगे रहने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कुंवरगांव पहुंचे। यहां डाक्टर ने महिला को बदायूं रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद कार्डधारकों और परिजनों ने मौके पर हंगामा काटा। राशन वितरण के वक्त पर्यवेक्षक मौजूद नहीं थे। सूचना पर डीएसओ , निरीक्षक मौके पर पहुंचे। बताया, महिला पीएचएच कार्डधारक है और सर्वर धीमा होने से उसे राशन मिलने में देरी हुई। परिजनों का आरोप है कि शमीम बानो दो दिन से चावल लेने को गांव से आ रहीं थीं। पति बिजनौर जिले के धामपुर में नौकरी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

प्रदेश में 18 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देगी सरकार

प्रदेश सरकार राशन वितरण के अगले चरण में प्रदेश के 18 करोड़ लोगों को राशन बांटेगी। राशन वितरण में वह भी शामिल होंगे जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इसी के साथ यूपी देश में  एक दिन में सर्वाधिक अनाज वितरण करने वाला प्रदेश बन गया है।

यूपी ने यह रिकॉर्ड  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 71.62 लाख परिवारों के 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगभग 1.5 लाख एम टी निशुल्क चावल बांटकर बनाया है। वही 15 अप्रैल तक प्रदेश सरकार 15 करोड़ लोगों को राशन वितरित कर चुकी है। इसके अलावा 12 लाख 5 हजार लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया गया है।

यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पी एम योजना के तहत गुरुवार को वितरण के तीसरे दिन 60.66 लाख परिवारों के ढाई करोड़ लोगों को करीब 1.27 लाख एमटी चावल वितरित किया गया उन्होंने बताया अब तक 7.87 करोड लोगों को 3.93 लाख एम टी चावल वितरित किया गया है जो कुल लक्ष्य का 55. 44 प्रतिशत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.