Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

लालू को कोरोना संक्रमण का ख’तरा, जेल IG ने किया अ’लर्ट; रिम्स के पेइंग वार्ड से दूसरी जगह शिफ्ट होंगे…

Lalu Prasad Yadav feared Coronavirus रिम्स में इलाजरत चारा घो’टाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से अन्यत्र शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। कारा महानिरीक्षक शशि रंजन ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के आवेदन के आधार पर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगा है।

पत्र में लिखा गया है कि 74 वर्षीय लालू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद यादव उच्च श्रेणी सजावार बंदी हैं। वर्तमान में रिम्स में इलाजरत हैं। उनका रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज किया जा रहा है। उसी पेइंग वार्ड भवन में ही कोरोना सेंटर अवस्थित है। इसके चलते कोरोना के संक्रमण से इंकार नहीं किया जा सकता है। रिम्स प्रबंधन के माध्यम से भी उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। लालू प्रसाद  वर्तमान में तीन कांडों में सजायाफ्ता हैं और पांच कांडों में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। मेडिकल बोर्ड के परामर्श पर लालू प्रसाद का इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली से वरीय नेफ्रोलोजिस्ट बुलाने के लिए भी पत्राचार किया गया है।

आइजी ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि सजायाफ्ता-विचाराधीन बंदी लालू प्रसाद को संभावित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कहीं और सुरक्षित व समुचित चिकित्सीय सुविधायुक्त स्थल पर स्थानांतरित किए जाने पर दिशा-निर्देश दें। अब गृह विभाग के आदेश के बाद ही लालू प्रसाद को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। उनके पैरोल पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।

एम्स नई दिल्ली से वरीय नेफ्रोलोजिस्ट का अनुरोध

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज कराने के लिए एम्स दिल्ली के वरीय नेफ्रोलोजिस्ट का अनुरोध किया गया है। कारा महानिरीक्षक के आवेदन पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डा. नितिन कुलकर्णी ने एम्स दिल्ली के निदेशक को पत्र लिखकर वहां के वरीय नेफ्रोलोजिस्ट की मांग की है। डा. कुलकर्णी ने अपने पत्र में लिखा है कि उच्च श्रेणी सजावार बंदी लालू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.