Breaking News

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • बच्चों के कौशल विकाश के सूचकाकों पर विमर्श

बोकारो। 27 जुलाई
बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से पीरामल फाउंडेशन बोकारो एवं प्रखंड प्रशासन के द्वारा इस कार्यशाला में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चयनित गोमियां प्रखंड के सभी चयनित 15 विध्यालय के प्रधान अध्यापक उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर शिक्षा के साथ बच्चो के कौशल विकास और अन्य नीति आयोग के सूचकांकों को बेहतर एवं सुधार करने के संबंध में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन एवं कार्यान्वयन पीरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया। फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड श्रोबिन राज हंस द्वारा एक पीपीटी के माध्यम से आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के हर एक पहलू को बारीकी से बताया गया जिसमें उनका मुख्य बिंदु शिक्षा में बच्चो के एसएलओ ( SLO ) के बारे में बताया गया। साथ ही साथ प्रोग्राम लीडर पोलोमी सिंह रॉय ने यह बताया कि किस प्रकार पुस्तकालय और मॉर्निंग असेंबली का बेहतरीन उपोयग किया जा सकता है। पोलोमी सिंह रॉय ने बताया कि बच्चो के कौशल प्रशिक्षण को बढ़ाने में बाल सभा एक बेहतरीन जरिया है। गोमियाँ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की नीति के इंडिकेटर पर सम्बन्धित डेमो मॉडल का चुनाव करते हुऐ पिरामल टीम का सहयोग करें एवं प्रखंड को सक्षम बनाने तथा नीति इंडिकेटर्स को बेहतर करने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने पिरामल टीम से यह भी कहा कि ऐसी और भी कार्यशाला का आयोजन किया जाए ताकि नीति इंडिकेटर्स के बारे में और भी ज्यादा समझ बनाई जाए जिससे प्रखंड के विकास में ज्यादा सहयोग मिल पाए।
कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रधान अध्यापक ने अपने विद्यालय के प्रति सजग एवं जागरूक रहकर तथा एक दूसरे के सहयोग के साथ अपने भावनाओ को व्यक्त करते हुए अपने प्रखंड को बेहतर बनाने का संकल्प लिया और पीरामल फाउंडेशन की टीम को अपेक्षित सहयोग दिया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.