BIHARBreaking NewsCRIMEDELHISTATE

लॉकडाउन में गुरुग्राम से 2 एम्बुलेंस में बैठ बिहार जा रहे 16 लोग दबोचे गए, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, जानें…

लॉकडाउन में घर जाने के लिए अस्पताल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो एंबुलेंस से बिहार के चंपारण जा रहे 16 लोगों को गुरुग्राम की बादशाहपुर थाना पुलिस गुरुवार को वाटिका चौक से गिरफ्तार कर उन पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने सभी 16 आ’रोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सभी को जे”ल भेज दिया है। फर्जी डॉक्टर और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मास्टर माइंड सुरेश कुमार को भी पुलिस ने गुरुवार शाम को गिर’फ्तार कर लिया और उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जएगा।

सुरक्षा में सेंध लगाकर क्वारंटाइन सेंटर से भागा कोरोना सं’दिग्ध

पुलिस जांच में सामने आया है कि 16 लोगों को चंपारण पहुंचाने के लिए मास्टरमाइंड सुरेश ने उनसे 56 हजार रुपये लिए थे। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है आ’रोपी द्वारा पहले भी कई लोगों को ऐसे भेजा गया हो। पुलिस ने आरो”पियों से दो एम्बुलेंस और फर्जी दस्तावेजों को बरामद किया है।

वाटिका चौक से किया गि’रफ्तार : वाटिका चौक पर बैरिकेड लगाकर पुलिस जांच कर रही थी, तभी सुभाष चौक की तरफ से दो एम्बुलेंस आईं। दोनों एम्बुलेंस में 16 लोग सवार थे, जबकि दो लोगों के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ की तो एम्बुलेंस चालकों ने बताया कि वो गुरुग्राम के वैदिक अस्पताल से मरीज लेकर आए हैं, जब उनके द्वारा दिखाए गए मरीजों के दस्तावेजों पर लिखे नंबर पर फोन कर इसकी सत्यता जांची गई तो सारा मा’मला सामने आ गया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.