Breaking News

जिला शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी:पहली से 12वीं के 4.92 लाख बच्चों को छात्रवृति मिलने का रास्ता साफ

इसके अलावा बोचहां प्रखंड में 32096 बच्चों, मोतीपुर में 47216 बच्चों, पारू में 40528 बच्चों, कुढ़नी प्रखंड में 38892 बच्चों, सरैया में 35276 बच्चों को इस योजना के तहत स्कॉलरशिप व पोशाक राशि मिलेगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से 16 प्रखंडों के लाभुकों की प्रखंड और संबंधित विद्यालय से वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर से राशि स्वीकृति की अनुमति दे दी है। जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पहली से बारहवीं में नामांकित कुल लाभुकों की संख्या 8 लाख 76 हजार 983 है। इसमें से 8 लाख 7 हजार 773 को इसका लाभ दिया जाना है।

जिले के 38.99 फीसदी स्टूडेंट्स को अब भी अप्रूव्ड होने का इंतजार

भले ही अब तक 61.02 फीसदी स्टूडेंट्स के लिए लाभुक योजना के लिए जिला स्तर से हरी झंडी मिली है लेकिन 38.99 फीसदी बच्चों को अब भी अप्रूव्ड होने का इंतजार है। इसकी संख्या करीब 3 लाख 15 हजार के आसपास बताई गई है। इसमें 68368 स्टूडेंट्स का डाटा मिसमैच है तो 46 हजार 826 स्टूडेंट्स का मामला 75 फीसदी हाजिरी के मामले में फंसा है। इसे रिजेक्ट या अप्रूव्ड होने का इंतजार है।

खातों में गड़बड़ी, 75% हाजिरी जैसी वजहों से अब भी काफी बच्चों पर लाभ से वंचित होने का खतरा

आजकल शिक्षा विभाग में चारो तरफ बस स्कूलों के निरीक्षण में सब व्यस्त हैं। इस कारण स्टूडेंट्स की समस्याएं जस की तस पड़ी हैं। एचएम स्कूलों के संचालन को पटरी पर लाने के लिए सब कुछ झोंकने का प्रयास कर रहे हैं, तो बीईओ से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर सभी को स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट हर रोज भेजना है। इस कारण कई कार्य पेंडिंग हैं। इसमें लाभुक योजनाओं के लिए बच्चों की पहचान, प्रवेशोत्सव में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर विद्यालय में दाखिला कराना, पहली कक्षा के बच्चों के लिए खेल-खेल में पढ़ाने वाला चहक मॉड्यूल को लागू करना समेत अन्य एक्टिविटी शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.