मुजफ्फरपुर के प्रेमी जोड़े प्रिय रंजन (34) और ज्योति (34) ने 2009 में भागकर दिल्ली में प्रेम विवाह किया। शादी के बाद पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाया। SI बनने के बाद पत्नी प्रेमी दरोगा के चक्कर में पति के साथ रहने से इंकार कर रही है। पति इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।
मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के निवासी प्रिय रंजन और ज्योति की दोस्ती वर्ष 2005 में हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। 2009 में दोनों ने भागकर दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया। उसके बाद प्रिय रंजन दिल्ली में ही रियल स्टेट का काम शुरू कर दिया। ज्योति एक वर्ष तक दिल्ली के बैंक में नौकरी की। वर्ष 2012 में ज्योति को BPSC की तैयारी करने का मन हुआ। उसने इस संबंध में अपने पति प्रिय रंजन से बात की। प्रिय रंजन राजी हो गया। उसके बाद ज्योति गुड़गांव में एक कोचिंग में तैयारी शुरू कर दी। 9 दिसंबर 2013 को दोनों को एक बेटा हुआ, जिसका नाम रेयांश है।
2019 में हुआ था चयन
वहीं 2016 में नोटबंदी के बाद प्रिय रंजन का काम धीमा हो गया, जिसके बाद दोनों मुजफ्फरपुर वापस आ गए। ज्योति मुजफ्फरपुर में भी BPSC की कोचिंग करती रही। 2019 में उसका चयन बिहार पुलिस में हो गया। नौकरी लगने के बाद 2020 से वह अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दी। प्रिय रंजन ने ज्योति को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। साथ ही अब वह पति को जान से मारने की धमकी भी दे रही है, जिसको लेकर पति ने एसडीओ पूर्वी से लिखित शिकायत भी किया है।

बेटे के साथ पति प्रिय रंजन
कोचिंग के दौरान प्रेमी से हुआ संपर्क
मुजफ्फरपर लौटने के बाद कोचिंग में उसकी दोस्ती सोमेश्वर नाथ झा से हुई। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच 2019 में दोनों की नौकरी बिहार पुलिस में बतौर दरोगा के पद पर लग गई, जिसके बाद ज्योति अपने पति के साथ रहने से इंकार करने लगी।
बेटे को लेकर जाती थी प्रेमी के घर
ज्योति के 10 वर्षीय पुत्र रियांश ने बताया कि जब पापा घर पर नहीं थे, तब मम्मी हमको लेकर सोमेश्वर सर के घर जाती थी। वहां कई दिनों तक रहती थी। हमको दूसरे कमरे में अन्य बच्चों के साथ सुला देती थी। मम्मी और सोमेश्वर सर दूसरे कमरे में अकेले सोते थे।

पति, पत्नी और बेटा
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था
2019 बैच में बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद ज्योति ट्रेनिंग पर चली गई। प्रिय रंजन को लगा कि ज्योति ट्रेनिंग पर है। इसी बीच वो ज्योति को उसके प्रेमी सोमेश्वर नाथ झा के साथ बाइक पर घूमते हुए देख लिया, जिसके बाद दोनो के बीच खूब लड़ाई हुई थी। इसके बाद फिर 10 सितंबर 2022 को अहले सुबह प्रिय रंजन ने ज्योति को प्रेमी के साथ बाइक पर घूमते हुए देखा, उसके बाद वो वहा लगे सीसीटीवी से उसका फोटो निकलवाया। उसके बाद वो फोटो के आधार पर सबसे पूछताछ करते हुए सोमेश्वर का घर पता कर लिया और उसके घर पहुंच गया। जहां सोमेश्वर, ज्योति और उसके पति के बीच काफी नोकझोंक हुई थी।

बाइक पर सोमेश्वर नाथ झा के साथ ज्योति
ज्योति जान से मारने की दे रही धमकी
नौकरी लगने के बाद ज्योति अपने पति के साथ रहने से इंकार करने लगी। इसके बाद प्रिय रंजन अपने पत्नी ज्योति और ससुराल वालों को फोन कर साथ रहने के लिए बोलने लगा। इसके बाद ज्योति उसे जान से मारने और जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसके साथ ही बेटा का अपहरण कर प्रिय रंजन को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी देने लगी। इस संबंध में प्रिय रंजन ने 10 मई 2023 को एसडीओ पूर्वी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।




Leave a Reply