Breaking NewsHealth & WellnessNational

सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में OPD सेवा जल्द…

कोरोना व लॉकडाउन के चलते सदर अस्पताल व सभी पीएचसी मैम बंद ओपीडी सेवा जल्द ही फिर से शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के आदेश आने पर गुरुवार को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए सीएस डॉ. एस पी सिंह ने निर्देश जारी किया है। सेवा के दौरान फ्लू ओपीडी रहेगा। इसमें पहले मरीजों को देखा जाएगा। दूसरी बीमारी होने पर संबंधित विभाग के ओपीडी में भेज दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। फ्लू कॉर्नर के संचालन के लिए रोस्टरवार डॉक्टरों व अन्य स्टाप की प्रतिनियुक्ति करनी है। स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए N-95 मास्क, नॉन स्टेराईल दस्ताना और डिस्पोजेबल हेड कैप आदि उपलब्ध कराना अनिवार्य है। प्रवेश व निकास का द्वार एक ही होगा। सेवा शुरू करने से पहले ओपीडी कक्षों को सैनेटाइज करना है।सिविल सर्जन ने बताया कि ओपीडी में सभी तरह के मरीजों की कोरोना स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.