BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार के हर जिले में बीज की होगी होम डिलीवरी…

खरीफ मौसम में राज्य के सभी जिलों में बीज की होम डिलेवरी होगी। इसके लिए किसानों को बीज निगम की वेबसाइट पर जाकर सिर्फ आवेदन कर देना है।अगर इसकी सूचना अपने जिला कृषि पदाधिकारी को दे दिए तो ठीक वरना ऐसे भी जरूरत के अनुसार बीज किसानों के दरवाजे पर उपलब्ध हो जाएगा।
कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। साथ ही कहा कि बीज के डोर डिलीवरी की शुरुआत बांका जिले से गत वर्ष हुई थी। अभी 7 जिलों में यह व्यवस्था हो पाई है। अगले खरीफ मौसम में राज्य के सभी जिलों में यह व्यवस्था होगी। किसानों को धान, मक्का के साथ दलहनी फसलों के बीच भी दिए जाएंगे। माई से ही यह अभियान शुरू होगा।

सरकार ने खरीफ के लिए बीज, खाद, कीटनाशक जैसे उपादानो की व्यवस्था कर ली है। मंत्री ने कहा कि अगले खरीफ मौसम में 33 लाख हेक्टेयर धान, 4.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का, 1 दशमलव 1.1 लाख हेक्टेयर में दलहनी फसलऔर 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मोटे अनाजों की खेती करने का लक्ष्य तय किया गया है। कुल खेती उन 39.1 लाख हेक्टेयर में होगी। इसके अतिरिक्त 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहनी फसलों की खेती भी होगी। कहां की बीज निगम के पास तत्काल 65 हजार क्विंटल सामान्य प्रभेद के धान बीज तथा 20 हजार क्विंटल हाइब्रिड प्रभेद का धान बीज उपलब्ध है। लगभग 4 लाख 10 हजार क्विंटल निजी बीज कंपनियों के पास होने की सूचना है। इसलिए इस खरीफ मौसम में बीज की कोई कमी नहीं होगी। किसान होम डिलीवरी नहीं लेना चाहे तो बीज निगम से निबंधित किसी भी डीलर से जाकर बीज ले सकते हैं।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.