टमाटर की बढ़ती कीमतों के बाद लोगों के लिए राहत की खबर है। एनसीसीएफ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ(नेफेड) रविवार को टमाटर 80 के प्रति किलो पर बेच रहा है। आरा के नवादा चौक पर सरकार ने रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की है। आरा समेत दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर के कई स्थानों पर 80 किलो के भाव पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई है। जिसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार से इसी दर पर टमाटर बेची जाएगी। शहर के अलग-अलग जगहों पर टमाटर करीब 130 से लेकर 250 प्रति किलो बेची जा रही है।


80 रुपए किलो मिल रहे है टमाटर।
इधर, विजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है। उसे कंट्रोल करने के लिए भारत की सरकार ने नेफेड जैसी संस्था से देश के उपभोक्ताओं को टमाटर कम और उचित मूल्य पर प्राप्त हो सके। इसलिए देश भर में टमाटर की बिक्री का रेट सरकार ने तय किया है। नेफेड के माध्यम से आरा में स्टॉल लगाकर टमाटर 80 रुपए बेची जा रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह के पहल पर आरा में कई जगह पर स्टॉल कल से लगाया जाएगा । ताकि आरा के नागरिकों को सस्ते मूल्य पर टमाटर मिल सके। जब तक टमाटर की कीमतें कंट्रोल नहीं होती है तब तक सरकार शहर के गली–गली में कम मूल्य पर बेचेगी।

नेफेड के तरफ से लगाया गया स्टॉल
सरकार मिडिल क्लास के लोगों के बारे में सोचे
वही, कस्टमर संजय कुमार रवि ने बताया कि आज के समय में टमाटर का रेट काफी महंगा हो गया है। शहर में 175 रुपए से लेकर 200 रुपए तक टमाटर बेची जा रही है। नेफेड के तरफ से हमें टमाटर 80 रुपए प्रति किलो मिला। यहां से दो किलो टमाटर खरीद कर जा रहे हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्ग के लोगों को खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार मिडिल क्लास के लोगों के बीच में सोचते हुए टमाटर की बढ़ती कीमतों को कम करें।



Leave a Reply