Breaking News

गया के तपोवन की बदलेगी सूरत:डीएम ने निरीक्षण के बाद दिए कई निर्देश, लोगों से भी की अपील

गया के मोहड़ा स्थित तपोवन गर्म जल कुंड की किस्मत चमकने वाली है। कुंड में और उसके आसपास पसरी गंदगी पर जिला प्रशासन की नजर पड़ गई है। अगले 7 दिनों के अंदर कुंड की पूरी तरीके से सफाई कराने की रूप रेखा तैयार की गई है। यही नहीं कुंड तक पहुंचने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा।टूटे हुए टाइल्स को भी ठीक किया जाएगा। साथ ही अगले 1 माह तक नियमित रूप से दो सफाई कर्मी रखने की बात कही गई है, जो नियमित सफाई कर कुंड को स्वच्छ रखेंगे।

जायदा लेते डीएम।

जायदा लेते डीएम।

इसके अलावा कुंड के आसपास पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी। 18 जुलाई के पहले बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की बात जिला प्रशासन ने कही है। कुंड के समीप लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा गया नगर निगम या फिर नगर परिषद बोधगया से चलंत मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाएगी।ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

इसके साथ बन्द पड़े कैफेटेरिया को नियमित रूप से सुचारू किया जाएगा। फिलहाल कैफेटेरिया के ठेकेदार ने कफेटेरिया को बन्द कर रखा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अपील की गई है कि इस पर्यटक स्थल का सौंदर्यीकरण बरकरार रखने का दायित्व मोहड़ा के लोगों का है। लिहाजा आप सभी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं। ताकि इस पर्यटन की सुंदरता बरकरार रहे और लोगों पर्यटकों का आकर्षण बना रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.