Breaking News

टमाटर 100, अदरक 400 रुपया प्रति किलो:प्रचंड गर्मी और अब बारिश के बाद हरी सब्जियों के दाम में लगी आग

समस्तीपुर में प्रचंड गर्मी के बाद हो रही हल्की बारिश से मंडियों में कम सब्जी पहुंच रही है। इससे हरी सब्जी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। अदरक 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। टमाटर, प्याज, परवल, गोभी के दामों में एक सप्ताह में लगभग 40 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण विशेषकर मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग की थाली से हरी एवं पौष्टिक सब्जी गायब हो रही हैं।

मंडियों में कम आ रही हरी सब्जी
समस्तीपुर बाजार समिति में थौक सब्जी दुकानदार परमानंद सिंह बताते हैं कि एक तो बाजार में हरी सब्जियां कम हैं। उन्होंने कहा कि पहले सूखा पड़ने के कारण खेतों में ही सब्जी सूख कर खराब हो गई। इसकी वजह से मंडी में कम सब्जियां आ रही हैं। उपर से लग्न रहने के कारण सब्जियों की मांग भी बढ़ी हुई है। इसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।

किचन का बजट खराब कर रही हैं महंगी सब्जियां।

किचन का बजट खराब कर रही हैं महंगी सब्जियां।

एक सप्ताह के दौरान टमाटर का दाम 60 रुपये प्रति किलो से 100-120 तक पहुंच गया है। थोक दुकानदार निखिल कुमार बताते हैं कि सब्जी कम आने के कारण बाजार का डिमांड पूरा नहीं हो रहा। बाजार में हरी मिर्च, परवल आदि सब्जियों की कीमत मे उछाल आया है।

मंडियों में सब्जी के रेट

टमाटर: 100-120 प्रति किलो हरी मिर्च : 100 रुपए किलो अदरक: 350-400 रुपए किलो परवल: 100 रुपए किलो खीरा – 50 रुपए किलो गाजर: 50 रुपए किलो: कद्दू : 40-50 रुपए प्रति गोभी- 80 रुपए किलो

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.