शराबबंदी वाले बिहार में अब मजदूरी में पैसे की जगह शराब पिलाई जा रही है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि बेतिया के चनपटिया से ऐसा ही मामला सामने आया है। एक शराब कारोबारी ने शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पहले तो दो नाबालिग बच्चों से शराब के ड्रम में पानी भरवाया> जब बच्चों ने पैसे की मांग की तो पैसा देने के बजाए जबरन शराब पिला दिया। fसके बाद दोनों बच्चों की तबियत बिगड़ गई, जिन्हें आनन फानन में चनपटिया सीएचसी में भर्ती कराया गया।
खास बात यह है कि दोनों बच्चे और उनके परिजन शराब पिलाने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन जब ब्रेथ एनलाइजर मशीन की जांच में एक बच्चे में शराब पीने की पुष्टि हुई, तब पुलिस कार्रवाई करने की दुहाई दे रही है।

पुलिस ने पहले शराब की बात से किया था इंकार।
दरअसल चनपटिया थाना क्षेत्र के नूनीयवाटोला में बुधवार को शराब धंधेबाज द्वारा दो नाबालिग बच्चों को शराब पिलाने के मामले में एक के पिता ने गांव के ही रामा मुखिया को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अनुसार रामा मुखिया शराब बनाने का धंधा करता है। उसने दोनों बच्चों को पैसे का लालच देकर शराब के ड्राम में पानी भरवाया। फिर जबरन शराब पिला दिया।
इस कारण दोनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में उन्हें पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लाया गया। वहां दोनों का इलाज किया गया। सीएचसी में इलाज के बाद दोनों बच्चों को पुलिस व चिकित्सक द्वारा ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच किया गया, जिसमें एक में 32.8 एमजी अल्कोहल पाया गया।



Leave a Reply