बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जाते समय लड़खड़ाकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया।
राज्यपाल पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। राज्यपाल को मुंगेरीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था।
उसके ठीक पीछे पटना डीएम डॉ.चन्द्रशेखर थे। वह हॉल की तरफ बढ़े। बारिश की वजह से मैट भीगा था। मैट पर चलते समय उनका पैर फिसल गया। वह लड़खड़ा गए और गिर पड़े। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। उन्हें दौड़कर उठाया।
कार्यक्रम के लिए हॉल की तरफ जाते समय राज्यपाल।
उन्हें सुरक्षाकर्मी उठाते हुए।
बारिश की वजह से मैट भीगा था
पटना में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिछाया गया मैट भीगा था। इसकी वजह से फिसलन थी। राज्यपाल का कारकेड पहुंचा था। बारिश की वजह से वह सीधे हॉल में जाने लगे। इसी दौरान पैर फिसल गया और हादसा हो गया। राज्यपाल को मामूली चोट आई है।
हालांकि राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी स्व मुंगेरी लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



Leave a Reply